{"_id":"642ef8455023c22d03054c56","slug":"two-copycats-caught-in-the-college-of-lakhawati-and-gulawath-bulandshahr-news-c-30-1-72163-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लखावटी और गुलावठी के कॉलेज में पकड़े गए दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लखावटी और गुलावठी के कॉलेज में पकड़े गए दो नकलची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36 परीक्षा केंद्रों पर यूजी और पीजी की परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को विवि द्वारा गठित उड़न दस्ते ने लखावटी और गुलावठी के कॉलेजों से दो नकलची पकड़े। नकल करने वालों में शामिल छात्र और छात्रा का केस बनाकर सीसीएसयू को भेज दिया गया है।
उड़न दस्ते में डाॅ. भूपेंद्र सिंह, डाॅ. शरद कुमार व डाॅ. मिथलेश यादव समेत अन्य प्राध्यापक शामिल हैं। डाॅ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुलावठी स्थित डीएन कॉलेज में बीए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की प्राइवेट परीक्षा में छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसी तरह लखावटी स्थित अमर सिंह कॉलेज में भी निरीक्षण के दौरान बीए द्वितीय वर्ष के अर्थशास्त्र की परीक्षा में छात्र को भी नकल करते हुए पकड़ा है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर पकड़े गए नकलची छात्र-छात्रा के पूरे मामले में विवि को अवगत करा दिया गया है।
जिले में चल रही परीक्षा में अभी तक छह नकलची पकड़े जा चुके हैं। डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए आगे भी उड़न दस्ते का निरीक्षण जारी रहेगा।