फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two coaches of a goods train derailed, accident averted

Bulandshahar News: बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे, हादसा बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two coaches of a goods train derailed, accident averted
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा हुआ मालगाड़ी का पहिया । संवाद
खुर्जा जंक्शन। टूंडला से तुगलकाबाद जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार रात को खुर्जा जंक्शन यार्ड में पहुंचने पर पटरी से उतर गए। डिब्बे करीब 200 मीटर तक रगड़ते हुए गए। गनीमत रही कि दोनों डिब्बे खाली थे, जिससे बड़ा हादसा बच गया। सोमवार सुबह टूंडला से आई दुर्घटना राहत गाड़ी ने डिब्बों को वापस पटरी पर रखा। अधिकारियों ने डिब्बों के बेपटरी होने की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर से तुगलकाबाद जाने वाली जगलर (जिसमें अलग-अलग माल के डिब्बे हों) 20 डिब्बे की मालगाड़ी पिछले दो दिन से टूंडला स्टेशन पर रुकी हुई थी। रविवार रात को रेलवे की ओर से मालगाड़ी को तुगलकाबाद के लिए रवाना किया गया। इसमें कोयले से भरे 15 डिब्बे, एक अन्य माल और चार डिब्बे खाली थे। मालगाड़ी जब न्यू खुर्जा जंक्शन स्टेशन पार करते हुए खुर्जा जंक्शन पर सात नंबर प्लेटफार्म के यार्ड में पहुंची। तभी सिग्नल नंबर 36 से पहले दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।
विज्ञापन


मालगाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण डिब्बे करीब 200 मीटर तक रगड़ते हुए गए, जिससे पटरी पर लग 50 स्लीपर, 40 से अधिक पैंडल क्लिप, 224 प्वाइंटर और सिग्नल नंबर 26 टूट गए। तेज आवाज होने पर ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। ट्रेन में मौजूद गार्ड विवेक वर्मा ने देखा तो मालगाड़ी के पीछे वाले हिस्से के 17वें व 18 वें डिब्बे नीचे उतरे हुए थे, जिसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर रेलवे की तकनीकी टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब पांच बजे टूंडला से दुर्घटना राहत गाड़ी आई, जिसने पटरी से नीचे उतरे डिब्बों को पटरी पर रखा। इसके बाद मालगाड़ी को यार्ड में आगे की ओर से भेज दिया गया। दोनों डिब्बों को वहीं रोक लिया गया। गनीमत रही कि इसके पीछे अन्य कोई मालगाड़ी नहीं थी। साथ ही किसी अन्य पैसेंजर ट्रेन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि मालगाड़ी खुर्जा जंक्शन यार्ड में आ रही थी, जिसके चलते मुख्य लाइन पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ट्रेनें अपने नियमित समय पर चलीं थीं।

ब्रेक बाइंडिंग की संभावना

रेलवे अधिकारियों की ओर से ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की संभावना जताई जा रही है। सोमना स्टेशन के पास ट्रेन में तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिस पर वहां के अधिकारियों ने ट्रेन को सही बताकर आगे के लिए रवाना कर दिया। खुर्जा जंक्शन पर आते ही डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। ऐसे में विभाग की ओर से स्टेशन के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

कोट

मालगाड़ी पिछले दो दिनों से टूंडला में खड़ी थी। रविवार रात को जब टूंडला से रवाना किया गया तो खुर्जा जंक्शन पर आने के बाद दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता



खुर्जा जंक्शन यार्ड में तुगलकाबाद मालगाड़ी के दो वैगन के पहिये पटरी से उतर गए थे। जो वापस पटरी पर लगा दिए गए हैं। कमेटी की ओर से कारणों की जांच की जाएगी। - अमित कुमार सिंह, जन संपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed