{"_id":"60c3a2268ebc3e494d414353","slug":"two-childs-died-bulandshahr-news-gbd2202720166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में ईंट भट्ठे के लिए निकाली गई मिट्टी से बने गड्ढे में पानी भर गया। इसमें डूबने से शुक्रवार शाम दो मासूमों की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और गड्ढे से दोनों के शवों को निकाला। सूचना पर नरौरा व डिबाई थानों की पुलिस गांव में मौजूद है।
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव पिलखना के ग्रामीणों ने बताया की गांव के पास भट्ठे के लिए बीते दिनों निकाली गई मिट्टी से बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था। शुक्रवार शाम को गांव निवासी 10 वर्षीय अनस पुत्र यूसूफ एवं अपनी ननिहाल पिलखना में आया अयान (10) पुत्र फखरुद्दीन निवासी लक्षमपुर थाना अनूपशहर खेलते हुए गड्ढे की ओर चले गए और पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण दौड़े और दोनों को पानी से निकाला। लेकिन, जब तक दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी एवं डिबाई थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।