फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two brothers consumed sleeping pills with alcohol; one died.

Bulandshahar News: शराब के साथ दो भाइयों ने नींद की गोली का किया सेवन, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two brothers consumed sleeping pills with alcohol; one died.
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के मदनपुर गांव बंबा में मृतक दीपक के घर मौजूद ग्रामीण। संवाद
खुर्जा जंक्शन। मदनपुर गांव बंबे पर स्थित मकान में रहने वाले दो सगे भाइयों ने शुक्रवार रात को नींद की गोली का सेवन कर लिया। इससे एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे भाई की हालत में सुधार है। मृतक की पत्नी ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के डेटा गांव निवासी राजू ने बताया कि उनके भांजे बंटी और दीपक (28) खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित बंबे पर बने मकान में रहते थे। उनकी बहन अर्चना और बहनोई चंद्रपाल की काफी साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मथुरा-वृंदावन में रहने वाली उनकी भांजी सपना ने राजू को फोन किया और बताया कि बंटी जहर खाने की बात कर रहा है तो जल्द से जल्द उनके पास पहुंच जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजू परिवार के अन्य लोगों के साथ खुर्जा जंक्शन पहुंचे। जहां पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि दोनों भाई घर में अकेले थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान शराब के साथ दोनों ने किसी बात से परेशान होकर नींद की गोलियों का सेवन कर लिया और फिर बेहोश हो गए।
इसके बाद मामा राजू, पड़ोसी राजकुमार व अन्य लोग दोनों भाइयों को लेकर जटिया अस्पताल पहुंचे। यहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूचना पर खुर्जा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया और सुबह तक बंटी को होश आ गया।
इसके बाद बंटी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामा राजू ने बताया कि नींद की गोली लेने के बाद बंटी ने अपनी बहन सपना को फोन कर जानकारी दी थी, जिसके बाद सपना ने मामा को फोन किया।
शनिवार सुबह पत्नी राजकुमारी पति दीपक की मौत की सूचना मिलते ही बुलंदशहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को ही उनकी फोन पर बात हुई थी। दीपक सामान्य रूप से बात कर रहा था।
सुबह ही मौत की जानकारी मिली। आरोप लगाया कि भाई बंटी और मामा राजू ने हत्या करने के लिए जहर दिया है। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष कोई सदस्य नहीं है।
--------------
दोनों भाइयों की पत्नियां रहती थीं अलग :-
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि दोनों भाई अकेले ही गांव में रहते थे। इसमें दीपक की नाई की दुकान थी और बंटी रंगाई पुताई का काम करते थे। दोनों की पत्नी उनसे अलग ही रहती थीं।
दीपक की पत्नी राजकुमारी करीब डेढ़ महीने पहले ही अपने मायके गांव ऐचौरा, अनूपशहर में रहने चली गई थी। जिसके साथ छह साल का बेटा अवी और चार साल की बेटी मेघना भी रहती थी।
-------------------
पत्नी व बच्चों की याद में अवसाद में था दीपक
पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि पत्नी राजकुमारी घरेलू कलह के चलते अपने मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। पत्नी व बच्चों के बिना अवसाद में रहता था और शराब का सेवन करता था। इस बाद का अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की घटना को अंजाम देगा।

-----------------
कोट :-
मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों ने मिलकर शराब पी और साथ में नींद की गोली का सेवन कर लिया। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत में सुधार है। शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। :- शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed