{"_id":"69dd0b85c395da0d840e5636","slug":"two-bikes-collide-in-pahasu-death-of-sonu-who-going-with-his-wife-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पत्नी संग जा रहे सोनू की दर्दनाक मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पत्नी संग जा रहे सोनू की दर्दनाक मौत; तीन घायल
Mon, 13 Apr 2026 08:58 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:58 PM IST
सार
यूपी के बुलंदशहर स्थित सोमना रोड पर करौरा गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सोनू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित सोमना रोड पर करौरा गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि सोमना रोड पर करौरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई। जहां जानकारी मिली कि पहासू के फतिहाबाद गांव निवासी सोनू कश्यप (25) अपनी पत्नी नेहा और दोस्त अभिषेक के साथ एक बाइक पर खुर्जा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
उनके आगे डिबाई के खुशरूपुर जिरौली गांव निवासी नीरज बाइक पर सवार थे, जो नोएडा जा रहे थे। करौरा गांव के पास सोनू की बाइक नीरज की बाइक के पीछे से टकरा गई, जिसके साथ दोनों बाइक सवार चारों लोग फिसलते हुए सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं नेहा, अभिषेक और नीरज को हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।