फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two bikes collide head to head, youth dies

Bulandshahar News: आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head to head, youth dies
खुर्जा। एनएच-34 के पास अगवाल गांव के मोड़ पर मंगलवार दोपहर को दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल खुर्जा की पदम की पुलिया निवासी मनोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाइक से अपने दोस्त योगेश के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। जब वह अगवाल कट के पास पहुुंचे तभी हाइवे से खुर्जा शहर के अंदर की ओर दूसरी बाइक सामने से तेज रफ्तार में आ रही थी। दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। इसमें दूसरी बाइक पर सवार आशु चौधरी (30) निवासी नजफगढ़ दिल्ली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथ पीछे की ओर बैठी मीना निवासी नगर कोट दिल्ली गंभीर रूप से घायल थी। मीना, बाइक सवार मनोज और योगेश को हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed