फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two bike riders died in separate road accidents in Pahasu.

Bulandshahar News: पहासू में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in separate road accidents in Pahasu.
पहासू। क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस को अभी किसी घटना में तहरीर नहीं मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह कोहरे के दौरान पहासू-छतारी मार्ग पर पलड़ा झाल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की शिनाख्त शुरू की। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मनोज (25) निवासी सरभन्ना थाना छतारी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार मनोज नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह घर से कंपनी के लिए रवाना हुआ था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार शाम करीब चाढ़े चार बजे पहासू कस्बा के खुर्जा रोड पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव बदरखा निवासी अशोक (18) की मौत हो गई। अशोक के पिता रनपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को अशोक बाइक पर सवार होकर गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलिंडर लेने जा रहा था। एजेंसी से पहले ही खुर्जा मार्ग पर स्कूटी से बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको पहासू सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Iपहासू क्षेत्र में मंगलवार सुबह और शाम को दो अलग-अलग हादसे हुए थे। इनमें दो युवकों की मौत हो गई। अभी किसी भी घटना में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -- शशांक श्रीवास्तव, सीओ शिकारपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed