{"_id":"64ac60865b5e3fdfb20a0f24","slug":"two-arrested-in-hasanpur-baksua-firing-case-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-343-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हसनपुर बकसुआ फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हसनपुर बकसुआ फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर बक्सुआ में रविवार शाम बारिश के पानी के साथ गंदगी बहाने के विवाद पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व दो खोखे बरामद कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
हेमंत कुमार ने तहरीर देते हुए बताया था कि मोहल्ला निवासी मेवाराम के परिजन बारिश के पानी के साथ नाली में गंदगी बहा रहे थे। इसे लाकर उनके घर के बाहर रोक दिया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पुष्पा, उदयपाल सिंह, प्रदीप कमलेश घायल हो गए। निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रोहतास, मेवाराम उसके पुत्र धर्मेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मेवाराम, धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लाइसेंसी बंदूक, दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।