{"_id":"66d20417af4d0409530e5e8f","slug":"two-arrested-for-coming-to-appear-for-exam-by-changing-name-and-date-of-birth-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121172-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाम, जन्मतिथि बदलकर परीक्षा देने आए दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाम, जन्मतिथि बदलकर परीक्षा देने आए दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। नाम और जन्मतिथि बदलकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा केंद्र के गेट पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान दोनों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए दोनों ने अपनी उम्र कम करवाई थी और नाम भी बदल लिया था।
डीएवी काॅलेज के गेट पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के दौरान विष्णु कुमार नामक अभ्यर्थी पकड़ा गया। अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी निवासी विष्णु कुमार के पुराने दस्तावेज में जन्मतिथि एक जुलाई 1997 थी लेकिन परीक्षा के लिए विष्णु ने अपना नाम बदलकर राजू चौधरी किया और जन्मतिथि बदलकर दो फरवरी 2004 कर ली थी। वहीं गांधी बाल निकेतन इंटर काॅलेज में परीक्षा देने आए बिहार के भोजपुर क्षेत्र के गांव करारी निवासी लाल जी कुमार की पहले दस्तावेज में जन्मतिथि चार फरवरी 2002 थी, जिसे नए दस्तावेज में चार सितंबर 2004 किया गया था। लाल जी ने भी अपना नाम और जन्मतिथि बदलवाई थी।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने दस्तावेज में फेरबदल की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित उम्र सीमा वह पार कर चुके थे। इसलिए उन्होंने दोबारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
नगर में फर्जी दस्तावेज पर परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। दोनों ने अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव करवाया था, ताकि भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकें। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ, सिटी