फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two Amrit Talabs will be renovated, costing Rs 19.98 lakh

Bulandshahar News: दो अमृत तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, खर्च होंगे 19.98 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two Amrit Talabs will be renovated, costing Rs 19.98 lakh
डिबाई। क्षेत्र के दो गांव के अमृत तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। इस कार्य पर 19.98 लाख रुपये खर्च होंगे। डिबाई ब्लॉक की ओर से अमृत तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बताया कि जल्द ही टेंडर और अन्य काम पूरे कर तालाबों के जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिबाई ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लॉक की ओर से क्षेत्र में समय-समय पर विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब क्षेत्र के दो अमृत तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। एक तालाब पर 9.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव में शामिल गांव चिलमापुर और गांव गोसमी के अमृत तालाब का जीर्णोद्धार होगा। दोनों तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। तालाब के चारों ओर नीम, पीपल और बरगद समेत अन्य पौधे व फूलों की क्यारियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा चारों ओर ट्रैक बनेगा और बैठने के लिए बेंच बनाई जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले ग्रामीणों और बच्चों को एक अलग अनुभव हो और किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अमृत तालाबों के जीर्णोद्धार काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed