{"_id":"58ab35844f1c1b4a55b236e6","slug":"tundla-railway-accident-disaster-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में रेल हादसा, खुर्जा में आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में रेल हादसा, खुर्जा में आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला में रविवार रात मालगाड़ी और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच हुए हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग करीब 16 घंटे तक ठप रहा। हादसे के बाद जहां गोमती एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं, इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया। इन ट्रेनों को दिल्ली से आगरा-झांसी या फिर मुरादाबाद रूट से कानपुर के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात टूंडला में कानपुर से दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। इसके चलते दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को आगरा वाया झांसी होते हुए निकाला गया। कुछ ट्रेनों को मुरादाबाद रूट से भी रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं जानकारी न होने से सोमवार को स्टेशन पहुंचे कई रेल यात्रियों ने जहां अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी, वहीं कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिल्ली और हापुड़ की दौड़ लगानी पड़ी। कई ट्रेनों के खुर्जा जंक्शन न आने से भी बहुत परेशानी यात्रियों ने झेली।
विज्ञापन
छह ट्रेनों का रूट किया डायवर्टः डाउन ट्रैक पर दिल्ली की तरफ आने वाली महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, डिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रहमपुत्र मेल का रूट डायवर्ट कर झांसी-आगरा होते हुए दिल्ली भेजा गया। अप ट्रैक पर अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, जम्मूतवी से टाटानगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस, दिल्ली से अल्लीपुरद्धार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस को आगरा, झांसी होते हुए निकाला गया।
हादसे के बाद दिल्ली हावड़ा मार्ग ठप होने से टूंडला-अलीगढ़-हाथरस पैसेंजर और दिल्ली-लखनऊ अप-डाउन गोमती एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
जंक्शन पर एक घंटे फंसी रहीं फरक्का-कालिंदी एक्सप्रेस
टूंडला में हुए ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा मार्ग ठप होने के कारण सोमवार सुबह दिल्ली से चलकर जंक्शन स्टेशन पर पहुंची फरक्का एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रसे एक घंटे तक फंसी रही। काफी देर बाद दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर हापुड़ वाया मुरादाबाद होते हुए कानपुर की तरफ रवाना किया गया।