फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Truck runs over and kills two neighbors on a bike; drags the bike for 100 meters.

Bulandshahar News: ट्रक ने बाइक सवार दो पड़ोसियों को कुचला मौत, 100 मीटर तक घसीटी बाइक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Truck runs over and kills two neighbors on a bike; drags the bike for 100 meters.
सिकंदराबाद हाईवे पर ट्रक के नीचे दबी बाइक।
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर गांव जुनैदपुर स्थित सीएनजी पंप के पास बाइक सवार दो लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार की लगभग शाम पांच बजे की है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग दूर सड़क पर जा गिरे। बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई, जिसे चालक लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसकेे बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दमकल ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी नितिन यादव ने घटना के बारे में बताया कि बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर उनकी शिनाख्त कुशल पाल (40 वर्ष), सोबीर (55 वर्ष) निवासी गांव ऊतरा थाना बरला, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार सिकंदराबाद से अलीगढ़ लौट रहे थे। बाइक सोबीर चला रहे थे। हाईवे के दूसरी तरफ स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए इन लोगों ने वाहन को उल्टी साइड मोड़ दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सीओ ने बताया कि शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, ट्रक में आग लगने पर हाईवे पर उस ओर से गुजरने वाले चालकों ने अपने वाहनों को रोक दिया। लोगों ने ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


धेवते को देखने आए थे सोबीर
सोबीर की बेटी की शादी सिकंदराबाद निवासी अनुज चौधरी से हुई थी। उनके समधी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छह जुलाई को उनकी बेटी ने पुत्र को जन्म दिया था। वह बेटी और धेवते से मिलने के लिए आए थे। इस दौरान वह काफी खुश थे। सभी से हंसी खुशी बात कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी हो जाएगा। वीरेंद्र ने बताया कि उनके घर से जाने के बाद वह बाजार आ गए। बताया कि सोबीर की पत्नी का फोन उनके पास पहुंचा और बताया कि सोबीर का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने बताया कि सोबीर पड़ोसी कुशलपाल को भी साथ ले आए थे। दोनों मिलकर वापस जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
बेसहारा हो गए कुशलपाल के बूढ़े मां-बाप और बच्चे

कुशल पाल के ममेरे भाई ने बताया कि कुशलपाल इकलौते पुत्र थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं और पत्नी हैं। माता-पिता दोनों काफी बुजुर्ग हैं। जमीन भी काफी कम है। उन्होंने बताया कि कुशल की मौत से बूढ़े मां-बाप के अलावा उनके दोनों बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कुशल ही उनको इकलौता सहारा था।


ट्रक में भरी थी चाय की पत्ती, जा रहा था पंजाब
ट्रक में चाय की पत्ती भरी हुई थी। ट्रक एटा से पंजाब जा रहा था। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो ट्रक में भरी चाय की पत्ती में आग लग जाती। नेशनल हाईवे-34, दिल्ली, गाजियाबाद को अलीगढ़ से जोड़ता है जिसके चलते नेशनल हाईवे-34 से बड़ी संख्या में वाहन होकर गुजरते हैं।

सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी का कहना है कि नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी चालक की शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही घटना की जांच कर रही है।

सिकंदराबाद हाईवे पर ट्रक के नीचे दबी बाइक।

सिकंदराबाद हाईवे पर ट्रक के नीचे दबी बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed