फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Troubled farmer ate poisonous substance

Bulandshahar News: खेत से निकाला नाला तो परेशान किसान ने खाया जहरीला पदार्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Troubled farmer ate poisonous substance
ऊंचागांव। कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे टंकी निर्माण के दौरान जेई ने किसान के खेत से पानी की निकासी कर दी। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई न होने से खफा किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत कस्बे में पानी की पाइपलाइन बिछाने और टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। टंकी निर्माण स्थल के पास ही गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। बताया जा रहा है कि टंकी निर्माण के चलते पानी निकासी प्रभावित न हो, इसके लिए जेई ने रास्ते के दूसरी ओर राजदीप के खेत से पानी निकासी का इंतजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने खेत से नाला न निकालने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके लिए कई बार अधिकारियों को भी शिकायत दी। आरोप है कि इसके बाद भी जेई ने खेत से पानी निकासी के लिए वैकल्पिक नाला बना दिया। जिससे खफा होकर किसान राजदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में किसान को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित किसान के पड़ोसी व आजाद अधिकार सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौड़ ने पुलिस को शिकायत देकर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं के समाधान के लिए भटकते रहते हैं किसान
जिले के किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आए दिन अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, तहसीलों में खसरा-खतौनी निकलवाने, संशोधन कराने, जमीन से अवैध कब्जा हटवाने समेत अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते हैं लेकिन समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता है। जिसके चलते परेशान किसान कई बार जहरीला पदार्थ खाने के साथ अन्य प्रकार से आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं।




किसान ने मुझसे कोई शिकायत नहीं की थी। बृहस्पतिवार को एक फोन आया था कि एक किसान जहरीला पदार्थ लेकर खड़ा है। जल निगम के जेई को उसके खेत से पानी को रोकने के निर्देश दिए हैं। - सतीश कुमार, खंड विकास अधिकारी

घटना की जानकारी नहीं है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। जानकारी होते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - दिलीप कुमार, सीओ, स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed