फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trouble growing dirt-laden drains

गंदगी से अटे नाले बढ़ा रहे मुसीबत

Thu, 04 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 04 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trouble growing dirt-laden drains
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जर्जर सड़क और गंदगी से अटे नाले नालियां वार्ड-21 में नगर पालिका के विकास के दावों की परत उधेड़ रही हैं। वार्ड में न तो पार्क है और न खेल का मैदान। ऐसे में बच्चों के सामने खेलने और महिला और बुजुर्गों के सामने घूमने की बड़ी समस्या है। जर्जर सड़क और गंदगी से अटे नालों ने आम आदमी की टेंशन बढ़ा रहे हैं।

वार्ड-21 में शिवपुरी,पंजाबी कालोनी,सुंदरपुरी, दालमंडी, लक्ष्मीनगर, प्रीत विहार, चांदपुर फाटक, जज कंपाउंड समेत करीब 10 कालोनियां आती है। वार्ड के लक्ष्मीनगर में सड़कें जर्जर हैं। वार्ड में पार्क भी नहीं है। गंदगी और कचरे से नाले अटे पड़े हैं।
विज्ञापन


खासतौर पर नालों का बुरा हाल है। मच्छरों का वार्ड में आतंक है। सड़कों का हाल बेहद खराब हैं। कुल मिलाकर बदहाली में यहां लोग सरकारी मशीनरी को कोसते नहीं थकते। ट्रांसफार्मर खुले में ऐसे रखे हैं, जैसे सिस्टम को अनहोनी का इंतजार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि स्थानीय लोग साफ सफाई, जल निकासी आदि की मांग नहीं करते। मांग के बावजूद अफसर सुनने को तैयार नहीं है। हालांकि वार्ड में विकास के काम भी कम नहीं हुए हैं। सभासद ने सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद हर गली तो विकास नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed