फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tripal murder case

अंदर से कमरा बंद कर सोई थी नसरीन, नहीं सुना ‘मौत का शोर’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
tripal murder case
अंदर से कमरा बंद कर सोई थी नसरीन, नहीं सुना ‘मौत का शोर’
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर में हुए ट्रिपल मर्डर के दौरान मृतक वृद्धा की पुत्रवधू नसरीन भी घर के एक कमरे में सोई थी। उसने अपने पति की नसीहत के आधार पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। उसने बताया कि वारदात कब हुई, इसका उसे अनुमान नहीं है। सुबह जब उसकी आंख खुलीं तभी उसे जानकारी हुई।

नसरीन पत्नी दिलशाद ने बताया कि रात को सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए थे। उसके पति ने उसे पूर्व में ही अपना कमरा अंदर से बंद कर सोने की हिदायत दी थी। क्योंकि, उसका पति अक्सर ड्यूटी पर गाजियाबाद रहता था। मंगलवार रात भी वह अपने बच्चों के साथ कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर सोई थी। उससे जब पूछा गया कि वारदात के दौरान किसी भी तरह के शोर शराबे को उसने सुना या नहीं। जिस पर नसरीन ने बताया कि वारदात किस समय और कैसे हुई उसे कुछ नहीं पता है। बुधवार सुबह अजान के वक्त उठने पर उसे ननदों के कमरे से कराहने की आवाज आई थी। जिसके बाद वह उस कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। उसी दौरान उसे वारदात की जानकारी हुई थी। लेकिन, उसका ससुर कहीं नजर नहीं आ रहा था। सीओ शिकारपुर ने बताया कि नसरीन से भी पूछताछ की गई है, लेकिन वह वारदात के बाद किसी भी तरह का शोरशराबा सुनने की बात से इनकार कर रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed