{"_id":"603fcc4e8ebc3edb5372f7f8","slug":"tripal-murder-case-bulandshahr-news-gbd214775497","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार की तरह पुलिस की किरकिरी न कर दे ‘सईद मेंटल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकुमार की तरह पुलिस की किरकिरी न कर दे ‘सईद मेंटल’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकुमार की तरह पुलिस की किरकिरी न कर दे ‘सईद मेंटल’
बुलंदशहर। तीस अगस्त 2018 की सुबह एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूमों का गला रेत कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया था। वारदात को ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी रामकुमार अभी फरार है। पुलिस अभी तक इस वारदात की गुत्थी को सुलझा भी नहीं सकी है। उधर, शिकारपुर में मंगलवार देर रात हुए ट्रिपल मर्डर ने पुलिस की आस्तीन चढ़ा दी है। लेकिन, यहां भी मुख्य आरोपी पिता सईद मेंटल पुलिस को चकमा दे गया है।
30 अगस्त 2018 की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक महिला रूबी और उसके दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रूबी के पति रामकुमार और उसके जेठ रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही रामरतन को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया था। लेकिन, रामकुमार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन एसएसपी ने स्वाट से लेकर विभिन्न तीन टीमें लगाकर दबिशें दी थीं। लेकिन, हर कदम पर आरोपी रामकुमार पुलिस को छकाता नजर आया। वारदात को ढाई वर्ष बीत चुका है। लेकिन, पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर खुदी की पीठ थपथपा ली है। वहीं, अब शिकारपुर में हुआ ट्रिपल मर्डर भी चर्चाओं में है, आरोपी पिता सईद मेंटल ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिसमें उसकी पत्नी और दो बेटियां मर चुकी हैं, जबकि तीसरी बेटी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस आरोपी का फोन टेप करने और सर्विलांस के जरिए उसकी गिरफ्तारी की संभावनाओं को तलाश रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्य आरोपी सईद को पकड़ पाएगी या फिर उस पर भी इनाम की घोषणा कर इतिश्री कर लेगी।
हत्यारोपी सईद की तलाश लगातार जारी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन कर लगाया गया है। वहीं, रामकुमार पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है, उसे भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी