{"_id":"64d3c4117df2d67ee40de4f6","slug":"tricolor-will-be-hoisted-on-190-nectar-lakes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2738-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 190 अमृत सरोवरों पर लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 190 अमृत सरोवरों पर लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 190 अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही यह सरोवर जिले को नई पहचान देंगे। अधिकारियों के अनुसार इन सभी अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में जिलों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से सरोवरों पर कार्य चल रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा से इन सरोवरों को बनवाया जा रहा है। जिले में इन सरोवरों का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सरोवरों का सौन्दीर्यकरण, चारों तरफ रंग-बिरंगी टाइल्स, पौधारोपण, बैठक के लिए कुर्सी और हरी घास बिछाई गई है। गांवों में बने यह सरोवर लोगों को आजादी के शूरवीरों की याद दिलाएंगे। अफसरों द्वारा सरोवरों पर निरीक्षण कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट डीएम को दी जा रही है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विकास के परियोजना निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बनाए जा रहे एक अमृत सरोवर के निर्माण पर ग्राम पंचायतों द्वारा पांच से लेकर दस लाख रुपये तक खर्च किए गए हैं। तालाब अब तैयार हो रहे हैं तो यह गांवों की शोभा बढ़ा रहे हैं। 15 अगस्त को इन तालाबों पर शान के साथ ध्वजारोहण होगा।