{"_id":"570a8f7e4f1c1b3f68c810c8","slug":"tremors-increased-people-s-beats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके से बढ़ीं लोगों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके से बढ़ीं लोगों की धड़कनें
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
भूकम्प
- फोटो : अमर उजाला
भूकंप के हल्के झटकों से रविवार को बुलंदशहर को कुछ देर के लिए परेशान कर दिया। हालांकि, ज्यादातर लोगों को भूकंप आने का अहसास भी नहीं हुआ। एक दूसरे के बताने पर भूकंप आने की जानकारी ज्यादातर लोगों को लगी। कुछ ही देर में सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
वहीं, भूकंप के झटकों से ऊपरकोट के लोगों की धड़कने बढ़ गईं। बता दें कि काली नदी और ऊपरकोट क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में गलियां बेहद संकरी है। प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो संकरी गलिया लोगों की जान की दुश्मन बन सकती हैं।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब चार बजे अचानक हल्के झटके महसूस किए गए। चंद सेकंड के लिए आए भूकंप का घर और दफ्तरों में मौजूद लोगों को जब तक अहसास हुआ, तब तक सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
दैवीय आपदा के नजरिए
से संवेदनशील ऊपरकोट, इस्लामाबाद, नरसलघाट और काली नदी क्षेत्र में लोगों में बेचैनी दिखाई दी। जो लोग बाहर थे उन्होंने घरों पर फोन से कुशलक्षेम पूछी। सबकुछ ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुंदर ने बताया कि बैठक में बैठे थे।
अचानक चक्कर आए। एक दो चीज हल्की हिलती महसूस हुई। सचिन ने कहा कि चरपाई पर लेटा हुआ था। हल्की बैचेनी महसूस की। बड़ी बहन ने बताया कि अभी भूकंप आया था।