{"_id":"6afb34528ecaf8688803d88f","slug":"traveling-from-khurja-to-anand-vihar-terminal-or-kanpur-will-become-easier-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-170989-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा से आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा से आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर जाना होगा आसान
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। कानपुर से सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई कानपुर मेल का शुभारंभ हुआ। जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से चलकर खुर्जा जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से आनंद विहार-कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 14153-14154 कानपुर मेल 19 नवंबर से अप-डाउन संचालित होगी। इससे कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और दिल्ली-कानपुर में पढ़ने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और एनसीआर के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नई दैनिक सेवा गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शुरू की जा रही है।
इसका शुभारंभ गाड़ी संख्या 04195 से सोमवार शाम को कानपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन कानपुर और दिल्ली के बीच फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा जंक्शन, दादरी, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में 22 आधुनिक एलएचबी कोच शामिल है। इसके संचालन से यात्रियों और सड़क यातायात का दबाव कम होगा, मध्यवर्ती शहरों में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देगी और कानपुर से होकर गुजरने वाले उत्तर प्रदेश के आगामी हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर के पूरक के रूप में कार्य करेगी। जिससे विकास के नए मानक स्थापित होंगे।