फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   travel, repair roads of shabby roads

सुहाना होगा सफर, जर्जर सड़कों की सुधरेगी हालत

Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
travel, repair roads of shabby roads
बदहाल सड़क से होकर गुजरते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

सड़कों की खस्ता हालत से परेशान जिले की जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जनपद के 240 मार्गों के गड्ढे जल्द भरे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने शासन के निर्देश पर 240 मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन


शासन से हरी झंडी मिलते ही टेंडर पास कर गड्ढा भरने का काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद एक कार्यक्रम में 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद सभी विभागों को खराब सड़कों का इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा गया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजी गए इस्टीमेट में जनपद के 240 मार्गों की 1200 किलो मीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई है। इनमें 189 मार्गों की विशेष मरम्मत होनी है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि 99 मार्ग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें प्रांतीय खंड में 15 मार्ग, निर्माण खंड में 25 और निर्माण खंड खुर्जा में 59 मार्ग हैं। इनमें से बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर 11 किलोमीटर, बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर 12 किलोमीटर और बीबीनगर से लालपुर सिंभावली मार्ग पर 5.8 किलोमीटर की सड़क के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है।

24 अप्रैल को इस संबंध में टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। अन्य मार्गों पर नवीनीकरण के लिए शासन की हरी झंडी का इंतजार है।

जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग होगा चौड़ा
जहांगीराबाद से डिबाई होते हुए अलीगढ़ जाने वाले लोगों को अब अनूपशहर से होकर नहीं गुजरना होगा। जहांगीराबाद से दौलतपुर के बीच 19 किलो मीटर का मार्ग जल्द ही चौड़ा होने वाला है। सांसद भोला सिंह ने जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग को चौड़ा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनवा कर केंद्रीय मार्ग निधि के तहत मंत्रालय को भेजा है।

जहांगीराबाद से अलीगढ़ जाने वाले वाहनों को अनूपशहर, डिबाई होते हुए अलीगढ़ जाना पड़ता है। यदि वह ताल बिवियाना, सौरखा और दौलतपुर होते हुए अलीगढ़ जाते हैं तो समय कम लगता है। लेकिन जहांगीराबाद से दौलतपुर के बीच मार्ग छोटा होने के चलते सामने से बड़ा वाहन आने पर वाहन चालकों को मशक्कत करनी पड़ती है।

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि जहांगीराबाद, ताल बिवियाना, सौरखा होते हुए दौलतपुर के बीच की दूरी 19 किमी है। इसकी चौड़ाई वर्तमान में 7.5 मीटर है। इस सड़क की चौड़ाई को 15 मीटर करने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा।


केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विकास का पहिया तेजी से घूमे इसके लिए जहांगीराबाद से दौलतपुर मार्ग और स्याना से अनूपशहर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मार्ग निधि के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अनुमति मिलते ही जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - भोला सिंह, सांसद, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed