फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Transport and transport service back on track after two days

Bulandshahar News: दो दिन बाद पटरी पर लौटी परिवहन और ट्रांसपोर्ट सेवा, लोगों को मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। हिट एंड रन को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही चालकों की हड़ताल समाप्त हो जाने पर बुधवार को निगम की सभी रूटों की बसों का संचालन बहाल हो गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। वहीं, प्राइवेट बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को भी यात्रियों की संख्या कम रहने पर बुलंदशहर डिपो की 41, सिकंदराबाद डिपो की 18 और खुर्जा डिपो की 25 बसों का संचालन हुआ। बृहस्पतिवार से बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है। वहीं खुर्जा पॉटरी और सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में माल पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। फल और सब्जी की आवक भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

चालकों के लिए बनाए गए नए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले दो दिन निगम की बस समेत प्राइवेट और ट्रक चालकों ने विरोध जताया। ऐसे में नाममात्र बसों का संचालन हो सका। लंबे रूट की बसें मार्ग से वापस लौटीं तो मेरठ, नोएडा समेत अन्य जगह संचालन नहीं हो सका। मंगलवार रात सरकार ने कानून में संशोधन की बात कह सभी को वापस लौटने के लिए कहा। इसके बाद बुधवार सुबह से रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट बस, ट्रक आदि का संचालन शुरू हो गया। बुधवार को नगर के रोडवेज व नए बस अड्डे से लंबे रूट की बसें अपने निर्धारित समय से संचालित हुईं। बुलंदशहर से लखनऊ, कानपुर, आगरा, अजमेर, हल्द्वानी, हरिद्वार, मुरादाबाद समेत अन्य रूट पर 45 में से 41 बसों का संचालन हुआ। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि सभी रूट पर बसों का संचालन बहाल हो गया है। अभी यात्री कम निकल रहे हैं। सिकंदराबाद एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि डिपो के अधिकांश चालक-परिचालक काम पर वापस लौट आए हैं। बुधवार को 25 की जगह 18 बसों का संचालन हुआ। उधर खुर्जा में 40 बसों की जगह करीब 25 बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन

माल पहुंचाने में देरी का सामना करना पड़ रहा
खुर्जा। पॉटरी उद्यमी अनुज गोयल ने बताया कि बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद एक साथ ट्रकों का संचालन हुआ था। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले ट्रक अभी नहीं आ रहे हैं। कुछ ट्रक आए हैं, जिनमें सारा माल नहीं जा पा रहा। अब वह ट्रक माल छोड़कर आएंगे। इसके बाद ही अगला ऑर्डर भेजा जाएगा। वहीं उद्यमी आशिष खन्ना ने बताया कि अभी ट्रक चालकों पर अन्य ऑर्डर भी पेंडिंग चल रहे हैं। जब वह पूरे होंगे। उसके बाद ही रखा हुआ माल जा सकेगा। स्थिति सामान्य होने में अभी और दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक-दो दिन में रफ्तार पकड़ेगा ट्रांसपोर्ट
ट्रांसपोर्टर अक्षित गोयल ने बताया कि हड़ताल के कारण चालक अपने घरों चले गए थे। जिन्हें लौटने में दो-तीन दिन लगेगा। उसके बाद ही परिवहन पूरी तरह से संचालित होगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव रजत राही ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद फैक्टरियों से तैयार उत्पाद का उठान शुरू हो गया है। कच्चा माल भी एक दो दिन में पहुंचने लगेगा। फल एवं सब्जी मंडी के सचिव भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि बुधवार को मंडी में बाहर से आने वाले फल नहीं पहुंचे। रात में फलों की गाड़ी के पहुंचने की संभावना है।
पहुंचा डीजल-पेट्रोल, कमी हुई दूर

ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद जिले में बुधवार को डीजल-पेट्रोल पहुंच गया। इसके चलते समय रहते ही कमी दूर हो गई। जिला पेट्रोल एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव खुर्शीद बर्नी ने बताया कि हड़ताल के चलते बुधवार दोपहर बाद तक का ही पेट्रोल व डीजल उपलब्ध था। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने पर कमी होने से पहले ही जिले में पेट्रोल-डीजल पहुंच गया। गैस सिलिंडर भी पहुंचना शुरू हो गए। डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि इस समय जिले के पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। इसकी कमी को लेकर लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सभी पंप और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।


आज से बढ़ेगी फल व सब्जी की आवक

हड़ताल के चलते जिले की मंडियों में आलू व प्याज की आवक कम रही। लेकिन अब यह समस्या बृहस्पतिवार से दूर हो जाएगी। मंडी सचिव मनमोहन सिंह और मंडी के प्रधान खुशीराम लोधी ने बताया कि हड़ताल के चलते बुधवार को आलू व प्याज की आवक कम रही, जबकि अन्य सब्जी व फल की आवक पूरी रही। ऐसे में प्रति कट्टा आलू 50 रुपये और थोक में प्याज 8 से 10 रुपये बढ़ गई। लेकिन सब्जी के दामों पर अभी कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। अब हड़ताल खत्म होने से इनकी आवक भी बृहस्पतिवार से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed