फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   transfer

एसई ने नियम विरुद्ध आठ जेई के किए तबादले, जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
transfer
एसई ने नियम विरुद्ध आठ जेई के किए तबादले, जांच शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। ऊर्जा निगम में चीफ इंजीनियर की बिना अनुमति के एसई ने आठ जेई के तबादले कर दिए गए। मामले की जानकारी मिलते ही चीफ इंजीनियर ने एसई से जबाव तलब करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बिजली निगम के एमडी ने समूह ग व घ के कर्मचारियों के तबादले के लिए चीफ इंजीनियर को अधिकार दिया था। इसके लिए पत्र जारी करते हुए मुख्य अधिकारी नामित करते हुए तबादले की जानकारी ईआरपी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। एमडी के निर्देशों के बाद भी जिले के एक एसई ने आठ जेई का तबादला कर दिया। जब तबादले की सूची ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करने की बात आई तो मामला चीफ इंजीनियर तक पहुंचा। जब चीफ ने इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उसकी अनुमति के बिना ही एसई ने तबादले किए हैं। इसके बाद चीफ ने मामले में डाटा अपलोड करने से इनकार कर दिया और एसई से जबाव तलब किया है। उन्होंने एसई के अन्य कार्यों की भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नामित अधिकारी कर सकता पोर्टल पर अपलोड
एमडी के निर्देशानुसार समूह ग और घ के तबादले की जानकारी ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए जिले में केवल चीफ इंजीनियर को नामित किया गया है। नामित अधिकारी के अलावा किसी को भी तबादला करने का अधिकार नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन देने के नाम पर चलता है रिश्वत का खेल
पहले भी कर्मचारियों की तैनाती को लेकर शिकायतें होती रही हैं। पिछले दिनों औरंगाबाद क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर के कनेक्शन के नाम पर मालिक को फर्जी एस्टीमेट ही थमा दिया गया था। उसके बाद कोल्ड स्टोर मालिक की शिकायत पर एमडी ने एक्सईएन को निलंबित कर आगे की जांच के लिए टीम बनाई थी।
विवादों में घिरा रहता है बिजली निगम
बिजली निगम पहले भी कई मामलों में विवादों में रहा है। पहले बिल डिलीट घोटाला हुआ। एसआईटी की जांच में करीब ढाई करोड़ रुपये के डिलीट बिल पकड़े गए थे। इसमें कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अनूपशहर में पहले फर्जी तरीके से बिल डिलीट किए गए, इसके बाद नुकसान की भरपाई के लिए 400 से अधिक उपभोक्ताओं के बिलों में धनराशि जोड़कर भेज दी गई थी। इस मामले में भी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दो माह पहले ट्रांसफार्मर मरम्मत के नाम पर भी करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था।

एसई की ओर से आठ जेई के तबादले की जानकारी मिली है। तबादले नियमानुसार किए गए हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। ईआरपी पर डाटा अपडेट करने के लिए एमडी ने मुझे नामित किया है। - विनोद कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed