फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trains are not going to Old Delhi station, passengers are upset

Bulandshahar News: पुरानी दिल्ली स्टेशन नहीं जा रही ट्रेनें, यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। गाजियाबाद व शाहदरा के बीच में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें पुरानी दिल्ली नहीं जा रही रही हैं। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन गाजियाबाद तक ही पहुंच रही हैं। शनिवार और रविवार को पुरानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खुर्जा में मोबाइल कारोबारी जावेद ने बताया कि दुकान का सामान लेने के लिए रविवार को वह दिल्ली जाते हैं, लेकिन पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेनें केवल गाजियाबाद तक ही जा रहीं थीं। इसके लिए खुर्जा जंक्शन पर ही घोषणा कर दी गई। छात्र शौर्य ने बताया कि रविवार को उनको दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेना था। इसके लिए सुबह छह बजे खुर्जा से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लिए जंक्शन पर पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि गाजियाबाद व शाहदरा के बीच में कोई मरम्मत कार्य के चलते पुरानी दिल्ली तक ट्रेनें नहीं जा रहीं। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि गाजियाबाद से पुरानी दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन पर गाटर रखने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते शनिवार व रविवार को ट्रेन गाजियाबाद तक गईं। सोमवार को ट्रेनें अपने नियत स्थान तक पहुंचेंगी। नई दिल्ली जाने वाला रूट प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed