{"_id":"67bb54e3563ab27156025e10","slug":"trains-are-not-available-to-go-to-bihar-and-eastern-districts-passengers-are-upset-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107011-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिहार और पूर्वी जिलों में जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिहार और पूर्वी जिलों में जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। प्रयागराज महाकुंभ मेले की वजह से ट्रेनों के न मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लिच्छवी एक्सप्रेस और कालका हावड़ा मेल आगामी 28 फरवरी तक रद है। वहीं, महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 से 25 घंटे देरी से आ रही है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन के बावजूद यात्रियों को ट्रेन नहीं मिल रही है।
महाकुंभ में रोजाना लाखों लोग स्नान करने जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे की ओर से अन्य पैसेंजर ट्रेनों को भी दिल्ली-प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया। ऐसे में दिल्ली से अलीगढ़ और हाथरस की ओर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया। जिसका प्रभाव खुर्जा जंक्शन और बुलंदशहर से दिल्ली सफर करने वाले दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। इस कारण यात्रियों को बस और ऑटो के माध्यम से सफर करना पड़ रहा है।
अब पटना स्टेशन और प्रयागराज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है तो रेलवे प्रशासन ने सीतामढ़ी स्टेशन से आनंद विहार स्टेशन जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस और कोलकाता से कालका जंक्शन जाने वाले कालका हावड़ा मेल का संचालन बंद कर दिया। जिससे बिहार और पूर्वी जिलों में जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस अप और डाउन में पिछले छह दिनों से देरी से चल रही है।
विज्ञापन
बोले यात्री
1. बिहार में भाई के बेटे की शादी है l पिछले तीन दिन से रिजर्वेशन कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई ट्रेन ही उपलब्ध नहीं है। रेलवे काउंटर पर जानकारी ली तो महानंदा एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से आने की बात बता रहे हैं। - पिंटू
2. लिच्छवी एक्सप्रेस में 22 फरवरी के लिए रिजर्वेशन कराया था, लेकिन वह रद चल रही है। ऐसे में स्टेशन पर आकर जानकारी ली तो अन्य ट्रेनों के लिए भी लंबी वेटिंग है। इसलिए फरक्का एक्सप्रेस के लिए तत्काल का टिकट लिया है। - कमलेश
स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों को रद किया गया है। जल्द ही सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है - मोनू सिंह, जीआरपी प्रभारी