फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traffic signals will be installed at three intersections

Bulandshahar News: तीन चौराहों पर लगेंगे यातायात सिग्नल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be installed at three intersections
खुर्जा। नगर पालिका की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन प्रमुख चौराहों पर यातायात सिग्नल लगाए जाएंगे। इससे शहर के अंदर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वहीं सड़क हादसों पर भी नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि खुर्जा शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के प्रयास किया जा रहे हैं। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी कार्य किए जा रहे हैं। संपर्क मार्गों पर हैवी व्हीकल बैरियर लगाए गए हैं। वहीं सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार के पैठ बाजार को भी प्रमुख मार्ग से नावल्टी रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब अलग-अलग चौराहों पर यातायात सिग्नल का कार्य कराया जा रहा है। यातायात व्यवस्था के प्रस्ताव में शासन से मंजूरी मिल गई है। प्राथमिकता के तौर पर तीन चौराहों पर कार्य पहले होगा। इसके बाद अन्य चौराहों पर भी सिग्नल लगाए जाएंगे। इसमें जेवर अड्डा चौराहा, जहां पर एक रास्ता कचहरी रोड, जीटी रोड होते हुए बुलंदशहर और हाइवे पर निकलता है। वहीं दूसरा मार्ग मंदिर रोड होते हुए अलीगढ़ की ओर निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मार्ग सीधा खुर्जा जंक्शन और जेवर की ओर से निकल जाता है। चौथा मार्ग गांधी रोड से होते हुए सिटी स्टेशन पार करके सिकंदराबाद और झाझर की ओर से निकल जाता है। इसके अलावा पहासू अड्डा तिराहा और मुंडाखेड़ा चौराहा पर भी सिग्नल लगाए जाएंगे। इससे यातायात नियमों के अनुसार वाहनों का आवागमन रहेगा। दिवाली तक सभी चौराहों पर सिग्नल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed