{"_id":"61816de0ec5fb864ff476c94","slug":"traffic-jam-bulandshahr-news-gbd228783253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन चलीं नहीं, रोडवेज समेत प्राइवेट बसों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन चलीं नहीं, रोडवेज समेत प्राइवेट बसों में रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेन चलीं नहीं, रोडवेज समेत प्राइवेट बसों में रही भीड़
बुलंदशहर। पैसेंजर ट्रेनों के नहीं चलने और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर रोडवेज समेत प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। कुछ रूटों पर रोडवेज बसें खाली चल रही हैं तो अधिकांश रूटों पर यात्रियों को घर पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर डिपो की ओर से मंगलवार से 98 बसों का संचालन हुआ।
धनतेरस और दिवाली के लिए बुलंदशहर डिपो कार्यालय की ओर से सभी 98 बसों का अतिरिक्त फेरा बढ़ाते हुए संचालन शुरू कर दिया। लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे कहीं-कहीं बसों का अतिरिक्त फेरा भी नाममात्र साबित हुआ। नगर के भूड़ चौराहा और शिकारपुर तिराहे पर बड़ी संख्या में लोग वाहनों का इंतजार करते खड़े नजर आए। जबकि रोडवेज अड्डे पर चालक-परिचालक यात्रियों का इंतजार करते रहे। दिल्ली से बुलंदशहर की ओर आने वाले अधिकांश यात्रियों का कहना है कि किराए से अधिक रुपये देने के बाद भी प्राइवेट बसों में सीटें नहीं मिली न तो बसों में खड़े होने की जगह थी। किसी तरह भीड़ में शामिल होकर बुलंदशहर तक पहुंचे और धक्का-मुक्की के बीच सफर किया गया। वहीं, अधिकांश रोडवेज बसों में भी सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी रही। भूड़ चौराहा और शिकारपुर तिराहे पर भी यही हाल रहा।
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
त्योहार पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने से डग्गामार वाहन भी सड़कों पर उतर आते हैं। दिवाली पर इस बार डग्गामार वाहनों के संचालकों ने चांदी कूटी। उन्होंने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। हालांकि डग्गामार वाहनों का संचालन पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों से 10 डग्गामार वाहनों को पकड़ पुलिस को सौंपा गया। संचालकों पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। त्योहार पर किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कुछ स्थानों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे पर आने वाले प्रत्येक यात्रियों को आसानी से बस मिलीं। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो