फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traders' unity is their greatest strength: Anil Deshbhakt

व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत: अनिल देशभक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Traders' unity is their greatest strength: Anil Deshbhakt
जहांगीराबाद में हुए विराट व्यापारी महासम्मेलन में शामिल अति​थि व व्यापारी। संवाद
जहांगीराबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की नगर इकाई की ओर से रविवार को गांव किशनपुर ठकुरान स्थित उद्यमी अरवेश राघव के प्रतिष्ठान पर विराट व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर सहित जिलेभर से सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, व्यापारियों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अनिल देशभक्ति ने कहा कि आज के समय में व्यापारियों को संगठित रहने की जरूरत है। जब व्यापारी एक मंच पर एकजुट होंगे, तभी उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम लगातार व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि रविंद्र गोयल ने कहा कि व्यापारी देश और समाज की आर्थिक रीढ़ है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल, जिला मंत्री सुनील कुमार तथा समाजसेवी अरबेश ठाकुर ने भी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गोयल ने किया।


नगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक रोहित पहाड़ी ने बताया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत 50 नए व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा फोरम की सदस्यता दिलाई गई। सभी नए सदस्यों का शील्ड और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर जयभगवान गुप्ता, सभासद मनमोहन अग्रवाल, अजय बंसल, अशरफ सैफी ओर पंकज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed