फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traders submitted a memorandum demanding the removal of the shrine from the Delhi-Meerut route.

Bulandshahar News: व्यापारियों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग से मजार हटाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा कट के पास स्थित मजार को हटाने की मांग काे लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपजिलाधिकारी मोदीनगर के पास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा कट के समीप सड़क पर एक अवैध मजार बनी हुई है। राजस्व विभाग में भी मजार का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सड़क पर बनी मजार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी कुछ दिन पूर्व आईआईए के प्रतिनिधिमंडल ने मजार हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इस अवसर पर व्यापारी नेता मूलचंद गर्ग, प्रदीप बोस, हिमांशु सिंघल और मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed