फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor trampled bike rider returning home from office

Bulandshahar News: ऑफिस से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor trampled bike rider returning home from office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर।
क्षेत्र के मोहबलीपुर गांव के पास बुधवार रात को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौत हो गई। वही बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शव के घर लौटने पर गांव में मातम पसर गया।

जहांगीरपुर कस्बे की शांति कॉलोनी निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र यतेंद्र नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोजाना की तरह संदीप बुधवार शाम को जेवर मार्ग से घर लौट रहा था। जब वह जेवर मार्ग पर गांव मोहबलीपुर के निकट पहुंचा, तो इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस फरार हुए चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed