{"_id":"6a4fd050266a830e5d03e829","slug":"torrential-rain-roads-submerged-lanes-turned-into-ponds-water-flooded-shops-and-homes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159301-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश : सड़कें डूबीं, गलियां बनीं तालाब, दुकान-घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश : सड़कें डूबीं, गलियां बनीं तालाब, दुकान-घरों में भरा पानी
विज्ञापन
औरंगाबाद के मुख्य बाजार में भरा बारिश का पानी। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/पहासू/सिकंदराबाद/शिकारपुर/औरंगाबाद/बीबीनगर/अहार/डिबाई/अनूपशहर/जहांगीराबाद/स्याना/बुगरासी/सलेमपुर/खानपुर/ऊंचागांव/नरसेना। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बारिश ने जिले में रफ्तार धीमी कर दी है। लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक 180 एमएम से अधिक हुई बारिश के चलते सड़कें डूब गईं ओर गलियां तालाब बन गईं। बारिश का पानी दुकानों व गलियों के अलावा शिक्षण संस्थानाें में भी भर गया। मौसम वैज्ञानिक शुक्रवार तक इसी तरह की बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
बृहस्पतिवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। यमुनापुरम की सड़कों का बुरा हाल हो गया। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बस अड्डा समेत प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हुई। सिकंदराबाद नगर के सभी मोहल्लों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और तहसील परिसर में तहसीलदार के आवास आदि जगह जलभराव हो गया।
गांव बिलसूरी के श्याम सिंह इंटर कॉलेज का मैदान भी लबालब भर गया। औरंगाबाद में सदर बाजार, बालका रोड, जंगलीपीर, भावसी चौराहा, नई बस्ती, दिल्ली दरवाजा समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। पूर्व सभासद होशियार लोधी के मकान में एक फुट पानी भर गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत के ईओ रोहित सिंह कर्मचारियों के साथ सदर बाजार में पहुंचे। यहां बुधवार को रात दस बजे तक पानी भरा हुआ था। व्यापारियों की सूचना पाकर अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता भी मौके पर आ गए।
पहासू में झमाझम बारिश के चलते कस्बे की गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। पानी घरों व दुकानों में घुस जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खुर्जा, छतारी, खुर्जा जंक्शन व जहांगीरपुर में भी कुछ इसी तरह के हाल रहे।
गुलावठी में जमकर हुई बारिश ने नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके चलते बाजार, कॉलोनी व मुख्य सड़कों पर पानी ही पानी हो गया।
डिबाई क्षेत्र में बारिश के चलते भीमपुर दोराहे से अनूपशहर मार्ग पर जलभराव के चलते राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दानपुर में भी जलभराव हुआ। बीबीनगर में बारिश के बीच एक पेड़ सड़क पर गिर गया। अनूपशहर में भी गलियां जलमग्न हो गईं।
इसी तरह जिले कस्बों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जलभराव होने से लोगों काे परेशानी हुई। दूसरी ओर यह बारिश धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों के लिए वरदान बनकर बरसी है। वहीं, खेताें में पकी खड़ी मक्का व फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
-- -
आज भी बारिश जारी रहने की संभावना, चेतावनी जारी
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है।
इसे लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुलंदशहर ने चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम की चेतावनियों पर लगातार नजर रखें। सुरक्षित भवन में रहें। बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ व बिजली के खंभों से दूर चले जाएं। पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें। बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।
-- --
तहसीलवार बृहस्पतिवार को हुई बारिश एमएम में
कुल बारिश एमएम में, तहसील का नाम
35 एमएम - बुलंदशहर
63 एमएम- अनूपशहर
30 एमएम- खुर्जा
75 एमएम- सिकंदराबाद
43 एमएम- स्याना
40 एमएम - डिबाई
42 एमएम - शिकारपुर
-- -
काली नदी उफनी, खेतों में पहुंचा पानी देख किसान चिंतित
बुलंदशहर। लगातार हो रही बारिश के चलते काली नदी भी उफान पर है। इसका पानी खेतों में पहुंचा देख किसान चिंतित हो उठे। गांव अच्छेजा घाट निवासी किसान निशांत सिंह और मनवीर सिंह ने बताया कि नदी की सफाई नहीं होने से हर साल किसानों की फसल खराब होती है।
इससे करोड़ों का नुकसान होता है। अब मुंडाखेड़ा गंग नहर से नदी में पानी छोड़ दिया गया। यह पानी काली नदी की सफाई नहीं होने से खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस समस्या से डीएम को फोटो भेजकर अवगत करा दिया है।
किसानों का कहना है सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जब यह पता है काली नदी की सफाई नहीं हुई तो पानी जबरदस्ती क्यों छोड़ा जाता है।