फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tomorrow will be 50 thousand homes without electricity

कल रहेगी 50 हजार घरों की बिजली गुल

Tue, 18 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be 50 thousand homes without electricity
लाइट

विज्ञापन

भूड़ 132 केवीए बिजलीघर की सीटी-पीटी बदलने के कारण नगर क्षेत्र के करीब 50 हजार घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को पूरे दिन गुल रहेगी। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर को छोड़कर जिला मुख्यालय के सभी आठ बिजलीघरों पर दिनभर ब्रेकडाउन रहेगा।

बृहस्पतिवार को भूड़ 132 केवीए बिजलीघर की सीटी-पीटी को बदलने का काम किया जाएगा। भूड़ 132 केवीए बिजलीघर की सीटी-पीटी बदलने का काम सुबह नौ बजे से शाम करीब छह बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन रहेगा।
विज्ञापन


इसके कारण हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर, डीएम रोड बिजलीघर, यमुनापुरम बिजलीघर, रमपुरा बिजलीघर, वलीपुरा बिजलीघर, सब्जी मंडी बिजलीघर और भूड़ 33 केवीए बिजलीघर से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 132 केवीए भूड़ बिजलीघर की सीटीपीटी बदली जाएंगी। इसके अलावा अनूपशहर अड्डा बिजलीघर को छोड़कर बाकी सभी बिजलीघरों के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

रिमोट  से चलते मिले मीटर
 पावर कारपोरेशन की सिक्योर एजेंसी ने चेकिंग के दौरान नगर के राधा नगर क्षेत्र में दर्जनभर से ज्यादा ऐसे मीटरों को पकड़ा है, जो रिमोट से चलते पाए गए हैं। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि नगर के 2500 मीटर चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ चेकिंग की जा रही है।

अभी तक दर्जनभर से ज्यादा मीटर रिमोट से चलते पाए गए हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं गुलावठी में े अवर अभियंता हिमांशु कुशवाहा ने मंगलवार को विद्युत कर्मियों की टीम के साथ ग्राम हुसैनपुर में अभियान चलाकर छह लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा।

कम राजस्व वसूली पर एक्सईएन को फटकार
बुलंदशहर (ब्यूरो)।  कम राजस्व वसूली पर एक्सईएन बुलंदशहर को एमडी ने कड़ी फटकार लगाई है। बुलंदशहर खंड का राजस्व माह दर माह घटने और थ्रू रेट के डाउन होने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा है। बुलंदशहर खंड का राजस्व तेजी से घट रहा है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में बिजली चोरी भी बढ़ती जा रही है।

बिजली चोरी बढ़ने और राजस्व घटने के कारण थ्रू रेट काफी डाउन हो रहा है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में बुलंदशहर खंड का राजस्व तेजी से घटने और थ्रू रेट डाउन होने एक्सईएन बुलंदशहर ने कड़ी नाराजगी जताई। एमडी ने बुलंदशहर एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बुलंदशहर का थ्रू रेट भी बढ़ाने के निर्देश दिए। एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा का कहना है कि सभी एसडीओ और जेई को अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली चोरों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नगर के हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। जेई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के राधा नगर, साठा, मामन, शिकारपुर बाईपास आदि जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

10 हजार ज्यादा बकाएदारों की अंधेरे में मनेगी दिवाली
शिकारपुर(ब्यूरो)। इस बार 10 हजार से ज्यादा के बकाएदारों की दिवाली अंधेरे में मनेगी। विद्युत निगम ऐसे बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। विद्युत उपखंड शिकारपुर में 812 उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ पांच लाख रुपया बकाया है। 


अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत 10 हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एसडीओ शिकारपुर अनूप सिंह ने बताया कि उपखंड स्तर पर 812 बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं जबकि 75 के खिलाफ कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली उपभोग करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

वहीं, 7 के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed