फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Toll tax will increase by 10 percent from April 1

Bulandshahar News: एक अप्रैल से 10 फीसदी बढ़ जाएगा टोल टैक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Toll tax will increase by 10 percent from April 1
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेब पर एक और बोझ पड़ने वाला है। नेशनल हाईवे आथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर दिल्ली-बुलंदशहर-अलीगढ़ के बीच दो जगह सिकंदराबाद क्षेत्र के लुहारली और गभाना में एनएचएआई का टोल प्लाजा है। लुहारली से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। गभाना टोल प्लाजा से भी 30 से अधिक वाहनों का आवागमन है। टोल प्लाजा के अधिकारियों के अनुसार टोल की दरों में करीब 10 फीसदी की बढ़ाेतरी की जा सकती है। बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू कर दी जाएंगी। टोल प्लाजा पर 28 मार्च तक बढ़ी हुई दरों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


टोल बढ़ा सुविधाएं नहीं
लोगों का कहना है कि एनएच-91 पर इतना महंगा टोल लेने के बाद भी सुविधाएं न के बराबर हैं। हाईवे पर न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही अन्य कोई सुविधा। हिमांशु तोमर, राकेश और मुनेश का कहना है कि टोल बढ़ाया जा रहा है तो यात्रियों और वाहन स्वामियों के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए। अभी तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। अव्यवस्थाओं के बीच टोल बढ़ाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह हैं कट
वाहन स्वामियों ने कहा कि टोल बढ़ाने से पहले क्षतिग्रस्त हाईवे को ठीक कराना चाहिए। हाईवे पर जगह-जगह कट बने हैं। टोल प्लाजा के अलावा कहीं भी लाइट की व्यवस्था नहीं है। टोल प्लाजा पर लाइन लगने की समस्या भी अभी खत्म नहीं हुई है।


वर्तमान में एक तरफ से टोल टैक्स की दर
वाहन का नाम - टोल टैक्स
कार, जीप अथवा वैन - 135 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन अथवा मिनी वाहन - 210 रुपये
ट्रक अथवा बस दो धुरी - 430 रुपये
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन - 660 रुपये
विशाल आकार के वाहन सात से अधिक धूरी वाले - 840 रुपये

हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुसार प्रतिवर्ष टोल दरों में वृद्धि की जाती है। यह वृद्धि महंगाई दर के आधार पर होती है। बढ़ी टोल की दरों की सूची जल्द मिल जाएगी। - बजरंग सैनी, टोल मैनेजर सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed