फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Today tomorrow will come Licchavis2

कल की लिच्छवी आएगी आज, कई ट्रेनें घंटों लेट

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Today tomorrow will come Licchavis2
ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन

कोहरे के चलते मंगलवार को ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। कल यानि मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाली लिच्छवी 26 घंटे लेट होने के कारण अब बुधवार यानि आज पहुंचेगी। इसके अलावा संगम समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा

सर्दी का मौसम आते ही ट्रेनों की लेट-लतीफी शुरू हो गई है। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सीतामढ़ी से आनंदविहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस मंगलवार को 26  घंटे लेट रही। इसके चलते यह ट्रेन दूसरे दिन बुधवार को आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 12 घंटे, ब्रह्मपुत्र, ऊंचाहार दो घंटे, कालका छ घंटे, मुरी पांच घंटे, महानंदा 7 घंटे, फरक्का 3 घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजर्ग और मरीजों को हुई। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरा और ओवर ट्रैफिकिंग के चलते ट्रेनों के लेट होने की सूचना मिली थी।

ठंड और धुंध ने अस्त-व्यस्त किया जनजीवन
 मंगलवार की सुबह ठंड और कोहरे की धुंध ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। यह सर्दी की पहली धुंध थी, जिससे वाहनों की गति को भी ब्रेक लग गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब लगातार पारा गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी।बता दें कि सुबह-शाम की ठंड का अहसास काफी दिनों से जारी है।

पिछले कई दिन से पछुआ हवा चली और तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। सोमवार को मौसम साफ रहा। ऐसा मौसम सुबह करीब 11 बजे तक रहा और उसके बाद धूप खिल गई। ठंड का अहसास होते ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। सर्दी के चलते मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान 27 और धूप निकलने पर 31 एवं न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, मौसम विशेषज्ञ और वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि सर्दी की पहली धुंध के साथ अब लगातार पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ने के आसार बन गए हैं। आजकल की ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाव रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed