फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Today is the last chance to get discount on bill

Bulandshahar News: बिल में छूट के लिए आज आखिरी मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए छूट पाने का शुक्रवार को अंतिम मौका है। उपभोक्ताओं को अधिभार और ब्याज पर छूट देने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बकाया जमा करने वालों को छूट नहीं दी जाएगी। अब भी जिले में 2,25,425 उपभोक्ताओं पर 250.35 करोड़ रुपये का मूल बिल बकाया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए 15 दिसंबर 2024 को एकमुश्त योजना शुरू की गई थी। इसके तहत जिले में 3.53 लाख बकायेदारों से 350 करोड़ से अधिक का मूल बिल वसूला जाना था। अब 28 फरवरी को तीसरा चरण समाप्त होने के साथ ही ओटीएस योजना समाप्त हो जाएगी। तीन चरणों में कुल 1,27,575 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेते हुए करीब 103 करोड़ रुपये का मूल बिल जमा कराया है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत 1,65,523 बकाएदार उपभोक्ताओं में से 64,268 ने 48.44 करोड़ का बिल जमा किया है। अभी भी इन पर 145.56 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा न करने वाले 16,275 में से केवल 2089 उपभोक्ताओं ने 1.87 करोड़ का बिल जमा कराया है। अभी भी इन उपभोक्ताओं पर 43.13 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बताया जा रहा है कि ओटीएस समाप्त होने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी चरणबद्ध तरीके से बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवार बकाया की स्थिति
खंड का नाम

कुल बकाया
खुर्जा


76.46 करोड़
ककोड़

15.84 करोड़
बुलंदशहर

18.01 करोड़
सिकंदराबाद

10.27 करोड़
स्याना


21.90 करोड़
देहात


25.02 करोड़
डिबाई


26.96 करोड़
शिकारपुर

32.49 करोड़
जहांगीराबाद

20.40 करोड़
कुल


250.35 करोड़


शुक्रवार को ओटीएस योजना समाप्त हो जाएगी। बकायेदारों के लिए छूट पाने का यह अंतिम मौका है। इसके बाद छूट नहीं दी जाएगी। योजना समाप्त होने के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed