फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thursday was the coldest day of the season

Bulandshahar News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, एक डिग्री गिरा अधिकतम पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season
बुलंदशहर। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठिठुरन के बीच बुधवार रात पाला और बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 14 तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री ही रहा। घने कोहरे ने वाहनों रफ्तार थाम दी। पूरे दिन धूप नहीं निकली। दिनभर गलन से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। शाम होने के साथ ही सर्द हवाओं और गलन का असर बढ़ता गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति पांच से छह प्रति घंटे रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि पाला, कोहरा व शीतलहर से जल्द निजात मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


14 जनवरी तक बंद रहेंगे जिले के आंगनबाड़ी केंद्र

ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के आदेश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 14 जनवरी तक बंद रहेंगे लेकिन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लाभार्थियों को टेकहोम राशन का वितरण करते हुए अन्य सामुदायिक गतिविधियों का संचालन जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed