{"_id":"58b07abe4f1c1b2b69b26d79","slug":"thursday-friday-arrived-together-brahmaputra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार-शुक्रवार की ब्रह्मपुत्र पहुंची एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार-शुक्रवार की ब्रह्मपुत्र पहुंची एक साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला में हुए ट्रेन हादसे के बाद छठवें दिन भी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाया। देरी से चलने के कारण डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली बृहस्पतिवार और शुक्रवार की ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस एक साथ जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। वहीं और भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं।
इसके अलावा देरी के कारण रेलवे ने कालिंदी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि टूंडला में 19 फरवरी की देर रात हुए ट्रेन हादसे के बाद से अभी तक दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों की समय सारणी सही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
आलम यह यह है कि बृहस्पतिवार को पहुंचने वाली डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 29 घंटे, तथा शुक्रवार को आने वाली ब्रह्मपुत्र 9 घंटे देरी से चलने के कारण शुक्रवार सुबह नौ बजे एक साथ पहुंची। दोनों ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर खड़ी होने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं फरक्का छ घंटे, कालका और महानंदा चार घंटे, आम्रपाली 8 घंटे, संगम 3 घंटे, गोमती पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा देरी से चलने के कारण कालिंदी एक्सप्रेस को रेलवे ने शुक्रवार को रद्द कर दिया। ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने का खामियाजा सफर कर रहे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि टूंडला में हुए हादसे के बाद संचालन प्रभावित हुआ है जो धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है।