फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three-year-old boy bitten on face by dog

Bulandshahar News: तीन साल के बच्चे के चेहरे पर कुत्ते ने काटा, बाल-बाल बची आंख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old boy bitten on face by dog
कुत्ते के हमले में जख्मी अनूपशहर निवासी आरव। संवाद
बुलंदशहर। घर पर खेल रहे बच्चे के चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया। जख्म आंख के पास व चेहरे पर होने के कारण जिला चिकित्सालय से बच्चे को दिल्ली रेफर कर दिया गया। छह वर्षीय अयान, 12 वर्षीय किशोर समेत पांच जख्मी लोगों को सीरम लगाया गया। 222 लोगों को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

अनूपशहर निवासी अंकित ने बताया कि तीन वर्षीय पुत्र आरव रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक कुत्ता उग्र हो गया और उसके चेहरे पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने पुत्र की सीधी आंख के पास, दोनों गाल व नाक पर काट लिया। जिला चिकित्सालय से दिल्ली ले जाने की सलाह दी। वहीं, मालागढ़ निवासी वीर सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय पुत्र निवेश को एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने निवेश के उल्टे पैर में घुटने के पास काट लिया। इससे पूर्व कुत्ता दो दिन में सात अन्य को काट चुका है। अगौता से एआरवी लगाने के बाद बुलंदशहर रेफर कर दिया। इसके अलावा मऊखेड़ा निवासी छह वर्षीय अयान, मिर्जापुर निवासी 25 वर्षीय प्रीति व खुर्जा के सारंगपुर निवासी 60 वर्षीय नेत्रपाल के कुत्ते के काटने से जख्म गहरा होने एआरएस लगवाने आए। इन सभी को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एआरएस लगाई गई। जबकि, 222 लोगों को कुत्ता, बंदर, बिल्ली व अन्य जंगली जानवर काटने पर मामूली जख्म होने पर एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन


चेहरे पर जख्म के निशान होने पर मासूम को दिल्ली रेफर कर दिया। ओपीडी में 222 को एआरवी और पांच को एआरएस लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed