फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three unauthorized colonies demolished in Gulavathi

Bulandshahar News: गुलावठी में तीन अनधिकृत काॅलोनी ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three unauthorized colonies demolished in Gulavathi
गुलावठी में अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्रा​धिकरण
बुलंदशहर/गुलावठी। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने शनिवार को गुलावठी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने गुलावठी में तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 9.5 बीघा भूमि में काटी जा रही अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि सचल प्रवर्तन दल को समय-समय पर अनधिकृत कालोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। ग्रेप के चलते पिछले एक माह पूर्व से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बंद कर दी गई थी। इस बीच बिना मानचित्र स्वीकृत निर्माण व अनधिकृत काॅलोनी काटने पर संबंधित को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सचल प्रवर्तन दल को गुलावठी क्षेत्र में भेजा गया। गांव भमरा में एनएच-34 गुलावठी बाईपास पर हाजी शाहिद व बाबा बिजेंद्र की ओर से करीब तीन बीघा भूमि पर, देवली उर्फ देव नगर मेरठ रोड पर आरिफ द्वारा करीब चार बीघा भूमि पर व ब्रहमपाल सिंह की ओर से करीब ढाई बीघा भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी काटी जा रही थी। जिसे सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्त करने की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
Iअनधिकृत काॅलोनी व बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। शनिवार को गुलावठी क्षेत्र में तीन अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई सचल प्रवर्तन दल द्वारा कराई गई। लोगों से अपील है कि अनधिकृत काॅलोनी में प्लॉट न खरीदे एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं निर्माण कार्य न करे। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed