{"_id":"1e0c8a3145f181bdbe80ea7791fa51ed","slug":"three-thousand-students-were-absent-in-first-paper-of-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा-2016-पहले पेपर में 3103 छात्र गैरहाजिर, दो नकलची धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016-पहले पेपर में 3103 छात्र गैरहाजिर, दो नकलची धरे
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में 47715 परीक्षार्थियों में से 3103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इंटर की सैन्य साइंस विषय की परीक्षा में दो परीक्षार्थी थे जिन्होंने पेपर दिया। पहले दिन पहली पारी में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए।
उधर दूसरी पाली में संपन्न हुई इंटर सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई और देर शाम तक अधिकारी डाटा नहीं जुटा पाए।
इस बार हाईस्कूल और इंटर के 84653 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा देने के लिए 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह पहली पारी में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई जबकि इसी पारी में इंटर सैन्य साइंस की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र एवं सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
हाईस्कूल के हिंदी पेपर में इंटर कॉलेज सियाल में एक और केएल इंटर कॉलेज इलना-परवाना में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया।
इस दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों में बिना तलाशी के किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल भी बंद करवाकर केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने पास रख लिए थे।
आसान आया पेपर
परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र आसान बताए। सर्वोदय इंटर कॉलेज सलैमपुर में हाईस्कूल की छात्रा अंशू, काजल, कल्पना, सोनिया, सुनील कुमार, प्रवेश और मयंक ने बताया कि प्रश्नपत्र 70 नंबर था और सरल भी था। अधिकतर परीक्षार्थियों को इस पेपर में अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद है।