फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three thousand meters will be installed outside homes to prevent electricity theft

Bulandshahar News: बिजली चोरी रोकने के लिए घरों से बाहर लगाए जाएंगे तीन हजार मीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की टीम द्वारा घरों के बाहर मीटर लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में घरों के अंदर लगे करीब तीन हजार मीटरों को बाहर निकालने के लिए निगम की टीम ने लाउडस्पीकर से घोषणा कराई है।
विज्ञापन


लाइन लॉस कम करना बिजली निगम के अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। न तो अधिकारी बिजली चोरी रोक पा रहे हैं और न ही बकाएदारों से बिल वसूली में अपेक्षित सफलता मिल रही है। अब बिजली निगम की ओऱ से घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में करीब तीन हजार बिजली के मीटर घरों-दुकानों के अंदर लगे हुए हैं। अब इन मीटरों को बाहर निकालने के लिए टीम की ओर से मुनादी कराई गई है। पहले चरण में उपभोक्ताओं से ही निवेदन किया है कि वह अपने मीटरों को बाहर लगवा लें। इसके बाद दूसरे चरण में निगम की टीम मीटरों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाएगी। इसके बाद मीटर बाहर न निकलवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




16 को खत्म हो जाएगी ओटीएस योजना

बकाएदारों को सरचार्ज और जुर्माने पर राहत देने के लिए लागू की गई ओटीएस योजना 16 जनवरी को खत्म हो जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों से आह्वान किया है कि बिजली चोरी के मामलों के साथ बकाएदारों को भी 50 फीसदी छूट दी जा रही है। बताया कि यह पहली बार है जब बिजली चोरी के मामलों में भी छूट दी जा रही है। न तो इससे पहले और न ही इसके बाद बिजली चोरी के मामलों में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






मीटरों को घर के बाहर लगवाने के लिए घोषणा कराई गई है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। ओटीएस योजना 16 जनवरी तक ही संचालित है, इसके बाद बकाएदारों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed