फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three members of a gang involved in recce and theft posing as scrap dealers arrested

Bulandshahar News: कबाड़ी बनकर रेकी व चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three members of a gang involved in recce and theft posing as scrap dealers arrested
खुर्जा पुलिस की गिरफ्त ने आरोपी । संवाद
खुर्जा। पुलिस ने शुक्रवार को कबाड़ी बनकर और कूड़ा बीनकर रेकी व चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 70,784 रुपये नकदी, 878 ग्राम सफेद धातु के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों ने दस दिन पहले ही खुर्जा जंक्शन पर दो शराब की दुकान से नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो शराब की दुकान से चोरी हुई थी। इसमें अंग्रेजी शराब की दुकान मालिक ने 57 हजार रुपये नकदी व सीसीटीवी डीबीआर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देशी शराब के सेल्समैन ने 26 हजार रुपये नकदी व डीबीआर चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई। सोमवार रात सूचना पर जंक्शन स्थित फुट ओवरब्रिज से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से से 70,784 रुपये की नकदी, गहने, एक सब्बल, दो सरिया व डीवीआर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपितों की पहचान गिरधान निवासी गांव रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, सोनू निवासी गांव ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, पातीराम उर्फ पतंगा निवासी गांव रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शराब के ठेके में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया। इसके अलावा 12 सितंबर को एक दुकान से हुई चोरी की घटना को भी आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कूड़ा उठाने या दुकानों से कबाड़ा ले जाने के दौरान रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।


सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरधान गिरोह का सरगना है, जिस पर पूर्व में दस मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सोनू व पातीराम पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed