{"_id":"6976498217d33b0b670734c2","slug":"three-government-schools-will-be-included-in-the-pm-shri-scheme-facilities-will-increase-bulandshahr-news-c-30-ald1006-810300-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन राजकीय विद्यालय पीएम श्री योजना में होंगे शामिल, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन राजकीय विद्यालय पीएम श्री योजना में होंगे शामिल, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री योजना में शामिल होंगे। इससे इन विद्यालयों में सुविधाएं भी बढ़ेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया चल रही है। योजना में एक विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि पीएम श्री योजना में अभी तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर शामिल हैं। वहीं, अब नगर के राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा बीबीनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को योजना में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पूरी प्रक्रिया के बाद इन स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। पीएमश्री के विद्यालयों में फूलों की बगिया होगी। पेड़-पौधे होंगे, जो विद्यालयों की खूबसूरती बढ़ाएंगे। विद्यालयों में सोलर पैनल, पोषण वाटिका, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण सहित अन्य सुविधा होंगी।