फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three devotees sitting on the roof of the bus collided with a branch, the young man died

Bulandshahar News: बस की छत पर बैठे तीन श्रद्धालु टहनी से टकराए, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Three devotees sitting on the roof of the bus collided with a branch, the young man died
पीलीभीत में हादसे का ​शिकार मृतक सुधीर। फाइल फोटो
नरौरा। बस की छत पर सफर कर रहे तीन श्रद्धालु पेड़ की टहनी से टकरा गए। हादसे में जरगवां निवासी सुधीर कुमार (32) की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां से 60 श्रद्धालु पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। पीलीभीत जनपद के न्यूरिया थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। मंगलवार शाम मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां से 29 मार्च को पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए करीब 60 श्रद्धालु निजी बस से गए थे। दर्शन के बाद सोमवार को सभी बस से ही लौट रहे थे। इसमें कुछ श्रद्धालु बस की छत पर बैठे हुए थे। देर रात जब बस पीलीभीत जनपद के न्यूरिया थाना क्षेत्र में पहुंची तो छत पर मौजूद श्रद्धालु पेड़ की टहनी से टकरा गए। हादसे में जरगवां निवासी सुधीर कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, गांव निवासी शीतल सिंह व रवि शंकर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

पीलीभीत पुलिस ने सुधीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। घायलों में शीतल की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रवि शंकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed