{"_id":"6519a5411ab8b1915b0715e6","slug":"three-council-schools-will-be-built-in-jahangirabad-with-rs-36-lakhs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-5060-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 36 लाख से जहांगीराबाद में बनेंगे तीन परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 36 लाख से जहांगीराबाद में बनेंगे तीन परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र में तीन परिषदीय स्कूलों के नए भवन बनेंगे। इनके भवन निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 36 लाख रुपये जारी किए हैं। एक स्कूल के भवन पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में 67 परिषदीय स्कूलों में एक-एक कक्षा कक्ष और तीन स्कूलों के नए भवन के निर्माण कराने समेत कई विकास कार्य लिए पूर्व में ही राशि मिल चुकी है। अधिकतर जगह काम शुरू हो गया है। जबकि कुछ स्थानों पर काम शुरू कराने की तैयारी है। जबकि अब जहांगीराबाद क्षेत्र के तीन स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए भी शासन ने स्वीकृति दी है। इससे संबंधित आदेश मिलने पर इस क्षेत्र में उन स्कूलों को चयनित किया जा रहा है, जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं।
स्वीकृत की गई राशि से स्कूल के भवनों में कमरे, बरामदा, चहारदीवारी, शौचालय समेत अन्य काम होंगे सभी काम होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 270 स्कूलों के भवन व उनके कक्षा कक्ष जर्जर हो चुके हैं। इनमें से करीब 180 स्कूलों व कक्षा कक्षों को ध्वस्त करा दिया गया है। शेष को जल्द ध्वस्त करा दिया जाएग। इन स्कूलों में नए भवन और कक्षा कक्ष समेत अन्य कार्य करवाने के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।