फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three bighas of sugarcane crop reduced to ashes by sparks from a power line.

Bulandshahar News: विद्युत लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान पुष्पेंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने गांव में ही गौतमबुद्धनगर निवासी एक व्यक्ति की पांच बीघा जमीन लगान पर लेकर उसमें गन्ने की फसल बो रखी है। दोपहर करीब बारह बजे खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से उनकी गन्ने की फसल में आग लग गई। आग से उनकी करीब तीन बीघा फसल जल गई। इससे उन्हें एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान ने आरोप लगाया कि विद्युत तार जर्जर हैं। करीब दो माह पहले भी उन्होंने ऊर्जा निगम को शिकायत देकर लाइन शिफ्ट करने अथवा तार बदलने की मांग की थी। किसान का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा इसलिए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। आग लगने के समय हवा का रुख दूसरी ओर होने के कारण आसपास के खेतों में आग फैलने से बच गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। पीड़ित किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अंगद यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed