फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three accused of robbery from public service center operator arrested

Bulandshahar News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery from public service center operator arrested
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से लूट की वारदात की। पुलिस ने अब तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश किया है। आरोपियों के पास लूटी गई नकदी समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है। साथ ही तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना डिबाई क्षेत्र ने गत नौ जुलाई को नायरा पेट्रोल पंप के आगे आलू फार्म के पास से एक बाइक सवार जनसेवा केंद्र संचालक से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने संचालक की आखों में मिर्च डालकर उसका बैग लूट लिया था। बैग में एक लाख रुपये, आधार कार्ड, पासबुक आदि सामान था। थाना डिबाई पुलिस मामले।की जांच कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने एक सूचना पर अलीगढ़ मार्ग से लूट की घटना कारित करने वाले तीन शरीर बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 72 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासबुक, जनसेवा केन्द्र की मोहर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक चाकू आदि बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त जोशी कुमार निवासी गांव उमरारा थाना डिबाई, योगेश उर्फ योगेन्द्र और पोला उर्फ घनश्याम निवासी गांव बांधोर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed