फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three accused arrested for fraud of crores of rupees

Bulandshahar News: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fraud of crores of rupees
खुर्जा देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में डेयरी प्लांट से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी
खुर्जा। एनएच-34 स्थित दूध डेयरी प्लांट में नपाई में गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों पर 11 महीने पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री और पुलिस उप महानिरीक्षक से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हाईवे पर स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड (मधूसुदन) के प्रबंधक लखन लाल शर्मा की तहरीर पर 25 जनवरी को खुर्जा देहात थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें उनकी ओर से दी शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी में धमरावली गांव निवासी प्रेम कुमार धर्मकांटे पर ऑरेटर का कार्य करता था। उसका कार्य दूध की गाड़ियों और अन्य उत्पादों के वाहनों का वजन करना था।
विज्ञापन

24 जनवरी को उसने अपनी ड्यूटी के दौरान ज्योति डेयरी बुलंदशहर के टैंकर की धर्मकांटे पर तोल करने में डेयरी के कर्मियों सेे मिलीभगत करके धोखाधड़ी करते हुए दूध का वजन बढ़ा दिया। कंपनी में तैनात अन्य ऑपरेटर को प्रेम कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी, तो उसने उक्त दुग्ध टैंकर का दोबारा उसी धर्मकांटे पर वजन कराया। तो गाड़ी में 18,705 किलाग्राम वजन पाया गया, जो निकाली गई पर्ची में लिखे वजन से करीब सात हजार किलोग्राम कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपये होता है। उनका आरोप था कि ज्योति डेयरी की ओर से नवंबर 2024 से कंपनी को दूध सप्लाई किया जा रहा था। ऐसे में डेयरी संचालक व ऑपरेटर ने मिलीभगत कर तीन महीने में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये नुकसान किया।

सीओ ने बताया कि ज्योति डेयरी संचालक आरोपी ओमप्रकाश, उसका बेटा महेंद्र निवासी सूरजावली थाना औरंगाबाद और आरोपी टैंकर चालक भूपेंद्र सिंह निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed