फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Those who shed blood for Mother India...

Bulandshahar News: भारत मां के लिए जिन्होंने रक्त बहाया है...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Those who shed blood for Mother India...
जिला पंचायत के सभागार में मुशायरा व कवि सम्मेलन में कविता पेश करते कवि। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। जश्न-ए-आजादी पर जिला पंचायत के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों व शायरों ने भाग लिया और शायरी व कविताएं पेश कर खूब वाहवाही लूटी। कवि इशिका इशू दादरी ने भारत मां के लिए जिन्होंने अपना रक्त बहाया है, आज दिवस ये आजादी का उनके काम में आया है कविता पेश कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

शायर डॉ. निजामी शैदा राही ने खुदा इस मुल्क की वो शान कर दे, हरेक इंसान को इंसान कर दे, डॉ. पूनम अदा खुर्जा ने आया वो आके मेरी गली से गुजर गया मैं छत पे अपने बाल सुखाने में रह गई, कांता भारती ने मेरा भारत है देश महान सारे देशों मैं है इसकी शान और संगीता अहलावत ने नमन करें भारत माता को वीरों की कुर्बानी को कविता पेश की।
विज्ञापन

देवेंद्र देव मिर्जापुरी, फहीम कमालपुरी, डॉ. असलम बरनी, कमल किशोर भारद्वाज, जीपी सिंह सफर, किशोर अग्रवाल, डेजी रानी मिश्रा, इरशाद अहमद शरर, मकसूद जलिब सिकंदराबाद, सुमन बहार खुर्जा, डॉ. आलोक बेजान, वीरेंद्र चौहान हूस, गौरव तिवारी ने शायरी व काव्य पाठ कर मौजूद सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम शिकारपुर ललता प्रसाद, एलआईयू इंस्पेक्टर सविता वरचा, डॉ. देवेंद्र देव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed