{"_id":"675db76f79e54ef6440a5c91","slug":"think-before-leaving-the-house-cng-pumps-will-be-closed-today-at-12-noon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-126517-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर से सोचकर निकले, आज दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगे सीएनजी पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर से सोचकर निकले, आज दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगे सीएनजी पंप
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएनजी से संचालित वाहन चालक रविवार को घर से सोच-समझकर निकले। कारण रविवार 12 बजे से अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की ओर से संचालित सभी पंप बंद हो जाएंगे। पंप संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। उनका आरोप है कि कंपनी से कम कमीशन मिल रहा है तो अधिकारी अवैध राशि की मांग करते हैं। इस संबंध में डीएम को कलक्ट्रेट में पहुंचकर संचालकों ने ज्ञापन भी दे दिया है।
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) एसोसिएशन बुलंदशहर के प्रवक्ता डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। कंपनी द्वारा पंप संचालकों का ट्रेड मार्जिन बढ़ाने, बिजली बिल भुगतान, कर्मचारियों को ड्रेस और मेंटेनेंस चार्ज सहित किसी भी मांग पर सालों से आपत्ति जताने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
3-4 वर्षों से अधिकारियों का रवैया तानाशाही पूर्ण बना हुआ है। सभी पंप संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी सुविधाओं को नजरअंदाज कर अपना मुनाफा मांग रही है। एसोसिएशन के सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा सीएनजी पंप एलॉट करते समय किए गए वादों का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों द्वारा कमीशन बढ़ाने की एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही है, जोकि एक प्रकार से घूस मांगने के समान है। कंपनी द्वारा डीलरशिप देते हुए किए गए वादे को पूरा नहीं किया जा रहा है।
कंपनी द्वारा दिया जा रहा कमीशन न के बराबर है, जबकि सीएनजी के दाम बुलंदशहर में नोएडा, गाजियाबाद, दादरी, दिल्ली और सिकंदराबाद से अधिक हैं। बता दें कि यदि सीएनजी पंप संचालक हड़ताल पर जाते हैं तो हजारों वाहन स्वामी प्रभावित होंगे। इससे उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा।
-
खुर्जा क्षेत्र में रहेगी सबसे अधिक परेशानी
जिले में सीएनजी के करीब 22 पंप संचालित हैं। इनमें से सात पंप खुर्जा क्षेत्र में है, जो अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा संचालित हैं। जबकि शेष पंप इंडियन ऑयल से संबंधित जिले के अलग-अलग हिस्सों में संचालित किए जा रहे हैं। बताया खुर्जा के सभी सीएनजी पंप संचालकों की हड़ताल से हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में सीएनजी से संचालित वाहनों की संख्या एक लाख के आसपास है। खुर्जा क्षेत्र में संचालित पंपों से करीब 20 हजार वाहन सीएनजी भरवाते हैं। वहीं, एनएच-34 से भी गुजरने वाले सैकड़ों वाहन भी खुर्जा क्षेत्र में संचालित पंपों से सीएनजी भरवाते हैं। ऐसे में इन पंपों के बंद होने से हजारों वाहन चालक प्रभावित होंगे।
-
Iअभी जिला स्तर पर सीएनजी पंप बंद करने की जानकारी नहीं मिली है। उच्च स्तर से ही ऐसी कुछ जानकारी मिली है। इसका पता किया जा रहा है। - अभय सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।I