फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves stole two brass lion statues and a bell from the temple

Bulandshahar News: चोरों ने मंदिर से चोरी की पीतल के दो शेरों की मूर्ति व घंटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole two brass lion statues and a bell from the temple
बीबीनगर। नगर के मोहल्ला जाटवान में चोरों ने चामुंड मंदिर का ताला तोड़कर पीतल के दो शेरों की मूर्ति व एक घंटा चोरी कर लिया। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

चामुंड मंदिर के पुजारी नरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से मंदिर की देखरेख कर रहे है। रविवार की रात में करीब नौ बजे मंदिर के दोनों दरवाजों पर ताला लगाकर गए थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो एक दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मंदिर से दो पीतल के शेरों की मूर्ति जिनका वजन लगभग 16 किलोग्राम और एक पीतल का घंटा लगभग दस किलोग्राम वजन का गायब था। उन्होंने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रोहताश को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच, पड़ताल की। कमेटी के अध्यक्ष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों के आधार पर जांच कर रही है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed